महाराजगंज, अगस्त 11 -- बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खाद के लिए परेशान किसानों की समस्या खत्म होती नजर नहीं आ रही है। प्रशासन की ओर से खाद के साथ अन्य सामग्री देने के लिए बाध्य न करने के साफ आदेश के बाद भी कतिपय दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम फुलमनहा के लेहड़ा बाजार स्थित एक दुकान चौधरी खाद भंडार पर खाद लेने पहुंचे किसान ने जब जिंक लेने से मना किया तो आरोप है कि किसान पर दुकानदार ने चप्पल चला दिया। किसान की पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। लेकिन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। लेहड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.