महाराजगंज, दिसम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गेहूं की खेती में पहली सिंचाई के बाद यूरिया खाद को लेकर किसानों की परेशान फिर बढ़ने लगी है। यूरिया खाद के लिए सुबह ही केंद्र पर किसान पहुंच जा रहे हैं। इसमें महिला किसानों की संख्या भी कम नहीं है। महिलाएं भीषण ठंड में घर का काम छोड़ कर यूरिया खाद को लेकर इफको केन्द्र पर बैठने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस बार खाद वितरण में किसानों को टोकन लेकर खाद लेने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ साधन सहकारी समितियों पर सदस्यता ग्रहण करने वाले किसानों को ही खाद दिया जा रहा है। नगर के इफको सेन्टर पर एक बोरी खाद प्राप्त करने के लिए सुबह आठ बजे ही किसान जुट जा रहे हैं। चिऊरहा में खाद को लेकर सुबह में पहुंचे संतोष पांडेय ने बताया कि परेशानी को देखते हुए अधिकता किसान पहले ही यूरिया खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.