आजमगढ़, दिसम्बर 15 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। हरैया विकास खंड क्षेत्र में जरूरतमंद किसान यूरिया न मिलने से परेशान हैं। बाजारों में ऊंचे दामों पर खाद मिलने से किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां खाद उपलब्ध नहीं है। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा सुनवाई न किए जाने से समितियों के सचिव मनमानी कर रहे हैं। नाराज किसानों ने जांचकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि विकास खंड हरैया क्षेत्र की साधन सहकारी समिति जोकहरा में यूरिया की पहली खेप आने के बाद सचिव अजय कुमार जायसवाल ने किसानों को इसकी जानकारी नहीं दी। जिससे जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पाई। खाद के लिए परेशान किसान समिति के चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र के अनिल कुमार राय, नारद सिंह पटेल, श्याम कुमार, अजय, दिनेश आदि किसानों का आरोप है ...