गंगापार, सितम्बर 11 -- देश का ह्रदय किसान भाजपा सरकार में सबसे अधिक परेशान है। खाद के लिए किसानों को लाइन लगानी पड़ रही है और पुलिस की लाठियां खाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। सपा सरकार की जनोपयोगी योजनाओं का भाजपा सरकार में दम घुट रहा है। उक्त विचार मांडा दोहथा बाजार में गुरुवार को पीडीए के जन चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मेजा संदीप पटेल ने व्यक्त किया। कहा कि एंबुलेंस सेवा, हाईवे निर्माण, जननी सुरक्षा सहित तमाम सपा की योजनाओं का भी भाजपा सरकार में दम घुट रहा है। महंगाई, अराजकता से हर वर्ग परेशान है। कार्यालयों में लूट मची है। अपराध चरम पर हैं। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। सपा के कार्यों और उपलब्धियों को कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएं और मतदाता सूची निर्माण में धांधली न हो, इसका सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर ध्यान दें। जन चौप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.