हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- - गेंहू के लिए जरूरी खाद के तीन गुना दाम चुका रहे किसान हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। किसानों परेशानियां कम होने का नाम नही ले रही है। अब खेतों में उगाई गेहूं की फसल के लिए यूरिया खाद मिलना मुश्किल हो गया है। सहकारी समितियों मे खाद नही होने से बाजार से खरीदना मजबूरी बना हुआ है। इसके लिए उन्हें तीन गुने दाम चुकाने पड रहे है। ऐसे मे पहले से ही आर्थिक संकट झेल रहे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अनियमित मौसम और उत्पादों के बाजार मे सही दाम नही मिलने किसानों की परेशानी बनी रहती है। इसके बाद भी उन हर बार बेहतर होने की उम्मीद मे अपनी फसल को बोते है। अभी खेतों मे किसानों ने गेहूं की फसल उगाई है। बारिश नही होने से सिंचाई का संकट बना हुआ है। वहीं विभागों की कार्यप्रणाली उनकी दिक्कतें बढ़ा रही है। अभी गेहूं के बेहतर उत...