लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रदेश में खाद की किल्लत होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। खाद के कृत्रिम संकट व कालाबाजारी पर रोक लगाने में सरकार और प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है। गोदामों व समितियों पर खाद के लिए किसानों की लंबी लाइनें सरकार के दावे की पोल खोल रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार खाद भंडारण का सिर्फ दावा कर रही हैं। इसके बाद भी अगर खाद की कालाबाजारी हो रही है तो इसके लिए सरकारी तंत्र को क्यों नहीं जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए? कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार पर पूरे कार्यकाल में जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का फरेब रचने का भी आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.