अयोध्या, फरवरी 1 -- सोहावल,संवाददाता। तहसील क्षेत्र के अरथर गांव निवासी राम सुरेश सिंह उर्फ बाबा को खाद पाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। किसान सुरेश सिंह का कहना है कि वह रविवार को संजयगंज में यूरिया खाद लेने गया था। दुकानदार ने एक बोरी यूरिया के साथ डेढ़ सौ रूपये का डेढ़ किलो जिंक लेने की शर्ट रख दी। उनका आरोप है कि जबकि ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। जबरदस्ती साढ़े चार सौ रूपए का बिल बनाया जा रहा था। कृषि अधिकारी व नायब तहसीलदार रेशू जैन को फोन कर मामले की शिकायत की गई। बावजूद इसके दुकानदार ने केवल यूरिया खाद नहीं दिया तो डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस हस्तक्षेप के बाद किसान को एक बोरी यूरिया 280 रूपये में मिली। नायब तहसीलदार रेशू जैन ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच करवा आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------

हिंदी हिन्दुस्तान ...