अलीगढ़, अगस्त 12 -- अलीगढ़, रवि सक्सेना। खरीफ में खाद लेना किसान के लिए किसी युद्ध से कम नहीं है। इसके लिए किसान रोज मशक्कत कर रहे हैं। खाद केद्रों पर रात्रि जागरण चल रहा है। किसान तड़के तीन बजे ही खाद केंद्रों पर डेरा डाल रहे हैं। सुबह सेंटर खुलते ही लाइन में खड़े हो जाते हैं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में किसानों को वापस लौटना पड़ता है। जिले में धान की फसल को 40 से 60 दिन हो चुके हैं। ऐसे में किसान फसल को यूरिया की जरूरत है। इसके लिए किसान खाद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। धनीपुर मंडी में कृभको के खाद केंद्र पर तड़के चार बजे से किसानों ने लाइन बनाना शुरु कर दिया है। मंगलवार को किसानों की भीड़ दोपहर बाद तक केंद्र पर डटी रही। किसानों ने बताया कि सुबह चार बजे से अंधेरे में ही यहां पर पहुंच गए थे। इसके लिए रात की जगार करनी पड़ती है। देर से आ...