फतेहपुर, जनवरी 20 -- बिंदकी। खेती किसानी के लिए आवश्यक खाद किसानों को न मिलने से परेशानी होती है। प्राइवेट में अधिक खर्च करके किसानी के लिए मजबूर होते है। ऐसी दशा के बाद भी अधिकारी आंख मूंदे रहते है। भाकियू गुट ने विभिन्न समस्याओं पर हल्ला बोलते हुए हल कराए जाने की बात कही। अन्यथा धरना की चेतावनी दी। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने खाद की समस्या का प्रमुखता से मुद्दा उठाया। इसके अलावा स्मार्ट मीटर से अधिक और तेजी के साथ आ रहे बिल पर नाराजगी जाहिर की। स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराने मीटर लगवाए जाने की मांग रखी। ऐसा न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की बात कही। वहीं ठंड से बचाव के लिए संगठन की मांग पर प्रशासन द्वारा कंबल वितरित किया गया। यहां पर यूनियन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.