कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचना दो दुकानदारों को महंगा पड़ गया। उप निदेशक कृषि ने बिल्हौर क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान महंगे दामों पर खाद बिक्री की शिकायत मिली। वहीं दूसरी शिकायत पतारा ब्लाक के दुकानदार की मिली। जांच में दोनों शिकायतें सही मिलीं। इस पर कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने एक खाद भंडार का लाइसेंस निरस्त और दूसरे निलंबित किया है। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक कृषि गणपति खाद बीज व दवा स्टोर बिल्हौर पहुंचे। यहां खाद वितरण रजिस्टर की जांच की गई। संदेह होने पर उन्होंने एक किसान को फोन कर यूरिया के दाम पूछ लिए। किसान ने बताया कि उसे यूरिया की बोरी 370 रुपये में दी गई, जबकि शासन द्वारा निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये है। तय दर से 100 रुपये अधिक वसूली की पुष्टि होते ही जिला कृषि अधिकारी से क...