सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर मंगलवार को जिले के पांचों तहसीलों में गठित टीम ने खाद की 22 दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 16 नमूने लिए गए, वहीं खामियां मिलने पर दो दुकानों से नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जिला कृषि अधिकारी मो.मुजम्मिल ने बताया कि जिले में मंगलवार को खाद की 22 दुकानों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान दुकानों का स्टॉक बोर्ड, वितरण व स्टॉक रजिस्टर देखा गया। साथ ही पीओएस मशीन से सत्यापन भी किया गया। छापेमारी के दौरान संदेह होने पर 16 नमूना लिया गया। साथ ही खामियां मिलने पर खाद की दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि छापेमारी अभियान जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...