कन्नौज, दिसम्बर 18 -- कन्नौज। जिले में किसानों को समय से और सही दाम पर खाद उपलब्ध हो रही है या नहीं, इसकी हकीकत जानने के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। अलीगढ़ के संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने जिले की सहकारी समितियों और निजी खाद दुकानों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद वितरण में पारदर्शिता और नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। नोडल अधिकारी ने सबसे पहले प्रेमपुर और जलालाबाद स्थित सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शरीफापुर, सराय प्रयाग और फगुहा गांव में स्थित निजी खाद दुकानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एक निजी दुकान पर विक्रेता द्वारा किसानों के मोबाइल नंबर दर्ज न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। नोडल अधिकारी ने संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी करने के नि...