मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में खाद की कालाबाजारी रोकना जिला प्रशासन और कृषि विभाग की प्राथमिकता सूची में शामिल है। इसके लिए अगले सप्ताह से खाद की खरीद-बिक्री पर नजर रखने को प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की विधानसभावार बैठक करना अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में प्रखंड अधिकारियों और विक्रेताओं के अलावा स्थानीय विधायक भी शामिल रहेंगे। इसको लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिला कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। डीएम शनिवार को जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में खाद की उपलब्धता और खरीद-बिक्री की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रबी सीजन 2025-26 के दौरान किसी तरह की खाद की कमी नहीं है। विक्रेताओं की नियमित निगरानी की जा रही है। जरूरतमंद किसानों को निर्धारित दर पर समय से खाद नहीं देने वाल...