पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार अहले सुबह शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक मंजिल चौक के समीप एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के क्रम में संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई, अवैध शराब की पेटियां बरामद हुईं। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक के ऊपरी हिस्से में खाद की बोरियां लदी थी। इसके नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थी। बरामद शराब में इंपिरियल ब्लू और रॉयल स्टैग ब्रांड शामिल हैं। पेटियों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद ही बरामद शराब की मात्रा और कीमत का आकलन किया जा सकेगा। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब पंजाब से लाई...