गंगापार, मार्च 1 -- बारा क्षेत्र की सहकारी समितियों में यूरिया खाद नदारद है। निजी दुकानों पर यूरिया चार सौ के पार बिक रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। इस आसय का समाचार आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान में शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। समाचार प्रकाशन के बाद कृषि विभाग में हड़कंप मच गया और कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी बीज गोदाम बारा ने क्षेत्र की निजी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी बीज गोदाम बारा कमाल अहमद ने पहले इफको केंद्र मानपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर के साथ बिक्री रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। खाद खरीदने वाले किसानों से भी संपर्क किया गया। प्रभारी ने बताया कि मानपुर की दुकान पर दो दिन पहले यूरिया आई है। उसके पहले नदारद थी। शनिवार को किसानों को यहां 275 रुपये प्रति बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.