संतकबीरनगर, दिसम्बर 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार ने छापे की कार्रवाई गई। औचक छापे में कुल 39 दुकानों का निरीक्षण किया। एक दुकान को सील किया एवं एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी की गई। कुल 13 नमूने उर्वरक के लिए गए। ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए। तहसील खलीलाबाद में जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी, तहसील मेंहदावल में भूमि संरक्षण अधिकारी, दीप चंद्र चौरसिया एवं उप जिलाधिकारी व तहसील धनघटा में उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी मेहदवाल की टीम...