मुंगेर, दिसम्बर 28 -- संग्रामपुर, एसं.। संग्रामपुर प्रखंड में इन दिनों खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को सरकटिया गांव के किसान उपेन्द्र साह ने बताया कि दुकानदार अधिक कीमत वसूल रहे हैं। खाद कालाबजारी में मिलने से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। केन्दुआ के किसान हेमन्त सिंह ने बताया कि गेंहू फसल के लिए किसानों को यूरिया और डीएसपी खाद की बहुत आवश्यकता है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से संग्रामपुर बाजार में किसी भी खाद बिक्रेता के पास खाद के लिए जाते हैं, तो कहते है कि खाद नही है। लेकिन चोरी छिपे खाद मंहगे दर में बेचते है। इस संदर्भ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ब्लैक में खाद बेचने वाले दुकानदार को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...