शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- शाहजहांपुर, पुवायां, बंडा, संवाददाता। जिले में खाद संकट को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बंडा, पुवायां और खुटार क्षेत्र के किसान जहां समितियों की मनमानी से परेशान हैं, वहीं प्राइवेट दुकानदारों द्वारा खाद के साथ अन्य सामग्री थोपे जाने से किसान आंदोलन की राह पर हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा तहसील अध्यक्ष निरंकार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान विकास भवन पहुंचे और धरना देकर नाराजगी जताई। धरने के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन सरकारी समितियों के सचिव केवल अपने चहेते खातेदारों को ही खाद दे रहे हैं। वहीं, निजी दुकानदार जबरन खाद के साथ जिंक और सल्फर भी थमा रहे हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.