नवादा, सितम्बर 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में धान की बुआई का शत-प्रतिशत हो जाने के बाद अब खेतों में यूरिया खाद के छिड़काव का कार्य तेज हो गया है, लेकिन इस बीच जिले में खाद की किल्लत हो गई है। नवादा जिले के तीनो बिस्कोमान में 20 दिनों से सभी खाद नदारद है। इस किल्लत और कालाबाजारी के बीच जिलेभर के किसान पिस रहे हैं। खरीफ सीजन में इस वर्ष आच्छादन के लक्ष्य से अधिक बुआई के बाद खुश किसानों को इस अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस बार किसानों को लगा था कि बीते वर्षों की भी भरपाई कर ली जाएगी, लेकिन खाद की किल्लत से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। वर्तमान में धान की बढ़वार के लिए खेतों में यूरिया की जरूरत पड़ रही है, जिसकी उपलब्धता को लेकर वर्तमान में जबरदस्त खींचतान शुरू हो गयी है। सामान्यत: बुआई के ठीक 15 दिनों ...