पटना, जनवरी 1 -- कृषि विभाग ने नौबतपुर प्रखंड की करंजा पंचायत के मे. कृष्णा इंटरप्राइजेज का उर्वरक विक्रय का लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का निर्णय लिया है। विभाग ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के निर्देश पर किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गड़बड़ी करने वालों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। किसानों की शिकायत के साथ संबंधित घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराया गया, जिससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि उक्त प्रतिष्ठान खाद की कालाबाजारी कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...