कन्नौज, दिसम्बर 16 -- कन्नौज,संवाददाता। रबी फसलों के मौसम को देखते हुए किसानों को खाद की उपलब्धता और निर्धारित दर पर बिक्री के लिए जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। कृषि विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र में खाद विक्रेताओं, सहकारी समितियों और गोदामों पर एक साथ औचक छापेमारी की गई। इस दौरान दो समितियों में खाद का स्टॉक रजिस्टर और मौके पर मिले स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। समिति सचिव इस पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे खाद की कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। मामले में सहकारिता विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने साधन सहकारी समिति बलईपुर, सरायमीरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन में दर्ज खाद स्टॉक और भौतिक स्टॉक में बड़ा अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.