पटना, फरवरी 19 -- राज्य में खाद की कालाबाजारी का मुद्दा विधानसभा में गुरुवार को पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने उठाया। सदस्यों ने कहा कि कालाबाजारी से किसानों को ऊंची कीमत पर खाद मिल रहा है। इस पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री विधानसभा में विशाल कुमार की ओर से पूछे गये सवाल का उत्तर दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि किसानों को सुविधा से तय कीमत पर खाद मिले, इसके लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। मामले में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब-तक 104 प्राथमिकी दर्ज की गई है। 419 विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किये गए हैं। इस पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि सरकार कार्रवाई तो कर रही है पर यह सुनिश्चित होना चाहिए कि खाद की कालाबाजारी ना हो। कोई पात्र किसान लाभ से वंचित नहीं होगा : कृष...