बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- खाद की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं जिले में चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान डीएओ ने कहा, जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक फोटो खाद: दीपनगर में थोक खाद डीलर के स्टॉक का जायजा लेते डीएओ नितेश कुमार। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि जिले में खाद की किल्लत नहीं है। बावजूद, गेहूं की बुवाई शुरू होते ही दुकानदार कृत्रिम किल्लत दिखाकर किसानों से अधिक कीमत वसूलने के फिराक में लगे हैं। इसकी भनक लगते ही सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान में जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे। डीएओ नितेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गयी कि किसानों से निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई होगी। लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। इसलिए सरकार द्वा...