चंदौली, जनवरी 10 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के सहकारी समिति पर सोमवार को चार ट्रक 1333 बोरी यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा। इससे किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अपर जिला सहकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि असना सहकारी समिति पर किसानों की ओर से खाद वितरित करने में अवरोध पैदा करने से समस्या उत्पन हो गई थी। इसके निदान करने के लिए जिला सहकारी निबंधक श्रीप्रकाश उपाध्याय की तरफ से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्धता है। किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद आवश्य दिया जाएगा। नरवन परगना के किसानों को खेती को ध्यान रखकर सोमवार को चार ट्रक खाद आसना समिति से सहायक विकास अधिकारी बरहनी राजेश सिंह के देख-देख में अन्य समिति सचिव की तरफ से वितरित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.