हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर कस्बे में लाखों की लागत से बना रैन बसेरा खाद का गोदाम बनकर रह गया है। जिससे रात में यहां फंस जाने वाले राहगीरो को ठहरने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते लोग रात में कड़ाके की ठंड में इधर-उधर भटकने को मजबूर है। सहकारी समिति परिसर में दस साल पहले पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने लाखों की लागत से रैन बसेरा भवन का निर्माण कराया था। भवन बन जाने से रात को यात्रियों को ठहरने की सुविधा मिलने लगी थी। समिति के कर्मियों ने रैन बसेरा के आगे कृषक शब्द को जोड़कर अपने अधिकार में ले लिया। बीते दो साल से समिति के कर्मी रैन बसेरा को खाद का गोदाम बनाए हुए हैं। जिसके चलते रैन बसेरा मे हर समय ताला पड़ा रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...