बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- खाद कालाबाजारी व नीलगाय से फसल हो रही बर्बाद किसानों ने की बैठक, डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के आनंद पथ में सोमवार को भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने समस्याओं को लेकर बैठक की। इसमें खाद कालाबाजारी व नीलगाय से हो रही फसल बर्बादी पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बैठक में इस संबंध में डीएम कुंदन कुमार व जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नीतेश कुमार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर किसानों की समस्याओं को उनके सामने रखेगा। उन्होंने किसानों से शत प्रतिशत धान खरीदने, समय पर भुगतान करने, सही दर पर खाद की उपलब्धता, अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने और नीलगाय व वनसुअरों से फसल की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है। बैठक में नवल किशोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.