समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- रोसड़ा,। बुधवार को स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सीपीआई सोनुपुर शाखा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता राजकुमार साहू ने की। धरना को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि बिहार सरकार की सात निश्चय योजना पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रबी फसल की सिंचाई के बाद किसान यूरिया के लिए भटक रहे हैं। पूरे प्रखंड क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी चरम पर है, लेकिन प्रशासन मौन है। पैक्स अध्यक्ष रामबाबू यादव ने सोनुपुर उत्तर पंचायत में बंद पड़े सभी सरकारी नलकूपों को अविलंब चालू कराने, किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने तथा नल जल योजना के तहत सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं सी...