बांका, फरवरी 2 -- पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि। झारखंड के बॉर्डर पर लगा पंजवारा बाजार इन दिनों खाद की कालाबाजारी के साथ-साथ रिबैंगिंग कर नकली खाद बेचने का प्रमुख अड्डा बन गया है। बीते वर्ष हुई छापेमारी में खाद के नकली कारोबार का भंडाफोड़ भी हुआ था। इसके बावजूद खाद की अवैध कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।इसी कड़ी में रविवार को खाद की कालाबाजारी पर नकेल कसने के उद्देश्य से डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिला कृषि विभाग की टीम ने पंजवारा बाजार में खाद एवं बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएओ त्रिपुरारी शर्मा एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निखिल कुमार ने किया।टीम के द्वारा कुल तीन दुकानों की गहन जांच-पड़ताल की गई।निरीक्षण के क्रम में लखपुरा स्थित विनोद कृषि केंद्र,पंजवारा के योगेंद्र कृषि केंद्र तथा सिंह ट्रेडर्स ...