सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में 15 दिवसीय खाद, बीज एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन आधारित प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। केंद्र के नोडल पदाधिकारी सह पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. किंकर कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। युवाओं को खाद एवं बीज के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद प्रमाणपत्र के आधार पर जिला कृषि कार्यालय द्वारा खाद एवं बीज की विक्री के लिए लाइसेंस प्रदान किया जायेगा। इस आधार उर्वरक एवं बीज बेचने के लिए अधिकृत हो जायेंगे। उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने बताया कि किसान मुख्य रूप से यूरिया, डीएपी एवं पोटाश का प्रयोग करते हैं। जानकारी नहीं होने से अन्य पोषक तत्व जैसे बोरोन, सलफर, जिंक, मैग्नेसियम जैसे पोषक तत्व खेतों में नहीं दे पाते हैं। जबक...