देवरिया, अक्टूबर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। इसके मद्देनजर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम महुआडीह चौराहा स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण की। इस दौरान तीन दुकानों से पनीर के एक और छेना मिठाई के दो नमूने लिए गए। जांच में उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर लगभग 17 किलोग्राम रंगीन लड्डू और 6 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। इसके अलावा टीम ने नगर पालिका क्षेत्र के पुरवा चौराहा स्थित विजय स्वीट्स से गुलाब जामुन का एक नमूना एकत्र किया। अब तक जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 11 प्रतिष्ठानों पर छापामार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.