विकासनगर, फरवरी 10 -- खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को एक थोक दुकान से छह किस्म की दालों के नमूने एकत्र किए। नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय टीम ने दुकानों का निरीक्षण करने के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों को अपनी दुकानों को खाद्य लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया मुख्य बाजार में आठ थोक और फुटकर दुकानों का निरीक्षण किया गया। कोहली ट्रेडर्स से मलका, अरहर, चना, धुली उड़द और उड़द छिलका दाल का एक-एक नमूना लिया गया। नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...