गुमला, जनवरी 8 -- गुमला। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गुरूवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया। इस दौरान शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की स्थिति, निर्माण प्रक्रिया तथा खाद्य लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान मेसर्स महामाया तिलकुट, प्रवीण गुप्ता, जय बजरंगी भंडार,पप्पू यादव और राणा तिलकुट भंडार सहित अन्य दुकानों से तिलकुट एवं तिल के नमूने संग्रहित किए गए।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा ...