चंदौली, फरवरी 24 -- चंदौली, संवाददाता। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और डीएम चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर जिले में होली त्यौहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया गया। मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पड़ाव स्थित एक नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने नमकीन और बेसन के दो नमूने एकत्र किए। साथ ही उन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया। टीम की छापेमार कार्रवाई से मिलावटखोरी करने वालों में खलबली मची रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान टीम की ओर से जिले में छापेमारी के दौरान खोवा, पनीर और नमकीन फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर नमूने इकठ्ठा किए जाएंगे। साथ ही अभियान के पहले चरण में खाद्य सुरक्षा मोबाइल प्रयोगशाला ...