बुलंदशहर, फरवरी 22 -- क्षेत्र के ग्राम खिदरपुर में एक सगाई समारोह में दूषित पनीर सब्जी खाने से लगभग 50 लोग बीमार हो गए थे। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी कर सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने टीम गठित की और सगाई समारोह स्थल पर जाकर जानकारी की। उपस्थित लोगों ने बताया कि समारोह में पनीर की सब्जी खाने से कुछ लोगों की तबियत बिगड़ी थी। पनीर की सप्लाई परतापुर गुलावठी स्थित एक दुकानदार की थी। टीम ने अकबरपुर स्थित हरियाणा डेयरी छापेमारी की। डेयरी मालिक मौके पर मौजूद मिला और उसने बताया कि उक्त समारोह में पनीर उसने ही सप्लाई किया। मौके पर मिला लगभग 15 किलो पनीर से सैंपल एकत्र किया गया जिसको प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.