रिषिकेष, फरवरी 17 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को डोईवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कानरवाला में दो डेयरियों जबकि नुन्नावाला में एक सप्लाई वाहन को भी रोककर पनीर के तीन नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान को लेकर खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने कानरवाला में एक दर्जन से ज्यादा डेयरियों की जांच की, जिसमें दो डेयरी से पनीर के नमूने के लिए गए। नुन्नावाला में हरिद्वार से देहरादून में पनीर सप्लाई के लिए जा रहे वाहन पर शक होने पर उसे रोका गया। वाहन से भी पनीर का सैंपल लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेज गया है। सैंपल फेल होते है...