कौशाम्बी, मई 14 -- सहायक आयुक्त खाद्य ममता चौधरी के नेतृत्व में जिला अस्पताल, मंझनपुर के आसपास स्थित दवा की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान नकली होने की आशंका पर दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेजा गया। छापेमारी के दौरान औषधि निरीक्षक सुनील रावत द्वारा मेडिकल स्टोर संचालको को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि हर हाल में असली दवाएं मेडिकल स्टोर से बेंचने का काम करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाब उद्दीन सिद्दीकी ने मल्टी विटामिन वन लाइको डीआर सीरप (न्यूट्रासेटिकल श्रेणी) का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा। औषधि निरीक्षक सुनील रावत रीफावेन 400, सापिस्टार एलबी 200 व रैनमाक्स सीवी 625 दवाओं का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.