कौशाम्बी, जुलाई 5 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने शनिवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के जीटी रोड स्थित दुकानों में छापेमारी किया। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने दो मिष्ठान दुकानों से पनीर का नमूना लिया तो एक दुकान से सेंधा नमक का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। छापेमारी के दौरान जीटी रोड पर होटलों का संचालन करने वालों में हड़कम्प मचा रहा। डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य सामग्रियों में मिलावटखोरी रोकने के लिए संजीदा दिख रही है। टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत करते हुए जांच को भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार, भरत कुमार मिश्र व अरविंद कुमार सिंह सिंह द्वारा सिराथू तहसील क्षेत्र के चाकवन चौराहा स्थित कादरी स्वीट्...