कौशाम्बी, फरवरी 24 -- होली पर्व के मद्देनजर डीएम डॉ. अमित पाल ने खाद्य सुरक्षा टीम को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दे रखा है। उनके निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को करारी व आस-पास छापेमारी करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किये। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा होली पर्व को लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। मंगलवार को टीम करारी क्षेत्र में रही। इस दौरान करारी बाजार स्थित राजेश कुमार की दुकान से स्वागत ब्रांड घी और मुकीमपुर स्थित राजा की चकली निर्माण केंद्र से खाद्य पदार्थ चकली का नमूना लिया गया। चकली विनिर्माता से परिसर में गंदगी पाते हुए और खराब भंडारण व्यवस्था पाते हुए सुधार नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि...