कौशाम्बी, मई 22 -- सहायक आयुक्त ममता चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को तीन कंपनियों की आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं फल की दुकानों पर जांच के दौरान गुणवत्ताविहीन पपीता, आम और केला को मौके पर नष्ट कराया। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाब उद्दीन सिद्दिकी ने मंझनपुर स्थित संगीता आइस क्रीम कंपनी से आइसक्रीम का एक नमूना लिया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्र ने सराय आकिल स्थित सेजल आइस क्रीम और तिल्हापुर मोड़ स्थित गौरी आइस क्रीम से कम्पनी से नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा। अधिकारीद्वय ने कहा कि प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर सम्बंधित आइसक्रीम निर्माताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आइस क्रीम निर्माताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना लाइसेंस के खाद्य कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.