पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवर्तन दल की टीम ने दुकानों पर निरीक्षण के खाद्य पदार्थों के नमूने भरे और जांच के लिए भेज दिया गया। आम जनमानस को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेय पदार्थ की उपलब्धता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने सनी कोल्ड ड्रिंक, नरायनपुर, आसाम रोड, पूरनपुर में वाटर सोडा, मैंगो ड्रिंक आदि सैम्पल भरे। सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड राम अवतार सिंह ने बताया कि नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों तेज बहादुर सिंह, प्रेम कुमार यादव एवं सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.