देवरिया, मई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को कसया रोड के एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी कर नमूने संग्रहीत किए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भेज दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल दस्ते ने ग्रीष्म ऋतु में होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के उद्देश्य से एक प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान कसया रोड स्थित एक आइसकैंडी फैक्ट्री से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्रीराम यादव, मानवेंद्र कुमार और नेहा त्रिपाठी ने आइसक्रीम व आइसकैंडी के तीन नमूने संग्रहित किए। इसी क्रम में देवरिया खास स्थित एक अन्य आइसक्रीम फैक्ट्री से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र, घनश्याम वर्मा ने दो औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.