कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने एनआईसी सभागार में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान अपेक्षित कार्रवाई व प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से किए गए निरीक्षण, एकत्र किए गए नमूनों, जब्त की कार्रवाई, लाइसेंस निलंबन व लम्बित वादों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित कार्रवाई व प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। सहायक आयुक्त खाद्य को खाद्य सुरक्षा अधिकारी वार लक्ष्य आवंटित कर अपेक्षित कार्रवाई व प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि मेरिट के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा किसी व्यापारी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। न्यायालय में लम्बित प्रकरणों पर पैरवी करने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों क...