सीतापुर, फरवरी 8 -- सीतापुर, संवाददाता। रेउसा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खाद्य सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्म ब्लैक लिस्ट हो सकती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने अर्जित इंटरप्राइजेज फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण न देने पर फर्म के खिलाफ कार्रवाई व जमानत राशि जब्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। कस्तूरबा विद्यालय में 12 दिसंबर 2025 को एक साथ 15 छात्राएं बीमार हो गई थीं। छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी-दस्त व सांस फूलने की समस्या हुई थी। अंशिका, शालिनी, जुगनी, पल्लवी, ज्योति, सुहानी, शशी, अंकिता सहित कई छात्राएं शामिल थी। पांच छात्राओं की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के बाद सभी छात्राएं स्वस्थ हो गई। जिसके बाद डीएम की ग...