शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- समाजसेवी कौशल कुमार गुप्ता ने तिलहर उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज को प्रार्थना पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि तेल, लहसुन, चावल, चीनी समेत अन्य खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें आम जनता और गरीबों पर गंभीर असर डाल रही हैं। उन्होंने एक माह के भीतर सभी वस्तुओं के मूल्य घटाने और नियंत्रण आदेश देने की मांग की। इस दौरान प्रमोद कुमार यादव, मृत्युंजय सिंह, अनुज, शशांक सिंह और प्रिंस राजपूत भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...