देवरिया, सितम्बर 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल आठ नमूने विभिन्न प्रतिष्ठानों से संग्रहित किए गए। 18 सितम्बर को बरखा चौराहा, सलेमपुर स्थित दीपू गुप्ता के प्रतिष्ठान से साबूदाना एवं छुहाड़ा का नमूना लिया गया। वहीं 19 सितम्बर को सीसी रोड हनुमान मंदिर स्थित अनिल बरनवाल के प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा आटा एवं कुट्टू का आटा, उमा नगर देवरिया स्थित सतेन्द्र जायसवाल के प्रतिष्ठान से किशमिश, सीसी रोड हनुमान मंदिर स्थित राजकुमार बरनवाल के प्रतिष्ठान से कुट्टू का आटा, अकटही बाजार भाटपार रानी स्थित पर्व मार्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.