रामपुर, मार्च 7 -- खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने छापामार अभियान में शहर से सुभाष अग्रवाल से मावा का 1 नमूना, पहाड़ी गेट के निकट बिस्मिल्लाह डेरी और अफ्फान मिल्क डेरी दूधिया से दूध का एक एक नमूना लिया गया। चमरपुरा स्थित बाबू ऑयल स्पेलर से सरसों के तेल का 1 नमूना लेकर 15 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया गया। मिलक स्थित सकलेनी कांफेक्शनरी से फ्लेवर्ड जेली और नमकीन का एक एक नमूना लिया गया और 8 किलोग्राम नमकीन को सीज किया गया। छोटे की दुकान से बेसन का 1 नमूना लिया गया। मिलक साबिर की दुकान से मैदा का 1 नमूना,वसीम की दुकान से लौंज मिठाई का 1 नमूना लिया गया और 10 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई गई। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य अनिल कुमार शर्मा,वीरेन्द्र सिंह कुशवहा, रामचन्द्र यादव, अशोक कुमार, श्री राहुल शुक्ला, अजरा बी मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...