जौनपुर, फरवरी 24 -- जौनपर, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि 19 से 28 फरवरी तक विशेष प्रवर्तन अभियान चल रहा है। सोमवार को टीम ने अलग-अलग बाजारों से पनीर, घी और कलाकंद बर्फी के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। निरीक्षण में सफाई की कमी मिलने पर दो दुकानों को सुधार नोटिस दिया। फूड सेफ्टी ऑन व्हील के जरिए लखनऊ रोड, मरगूपुर और बदलापुर क्षेत्र में 22 नमूनों की मौके पर जांच की गई। एक नमूना मानक के विपरीत मिला, जिस पर कार्रवाई करते हुए पनीर का नमूना लैब भेजा गया। अभियान के तहत 19 से 23 फरवरी तक कुल 74 प्रतिष्ठानों की जांच हुई। इस दौरान 16 नमूने विश्लेषण के लिए भेजे गए और 18 दुकानों को सफाई व्यवस्था सुधारने का नोटिस जारी की।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.