अमरोहा, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद और अमरोहा जिले की खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को मिलावट की शिकायत पर डिडौली क्षेत्र के गांव शाहपुर पैगंबरपुर में रसगुल्ला विक्रेता के यहां छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके पर मिली खाद्य सामग्री को नष्ट कराया। कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार डिडौली क्षेत्र के गावं शाहपुर पैगंबरपुर निवासी आस मोहम्मद पुत्र छिद्दा रसगुल्लों का कारोबार करते हैं। ग्रामीण इलाकों में मिठाई की दुकान पर वह रसगुल्लों की सप्लाई करते हैं। खाद्य अधिकारियों के मुताबिक कारोबारी आस मोम्मद पर मिलावटी मिठाई बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत मिल रही थी। इस पर बुधवार को मुरादाबाद रेंज के सहायक आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव, अमरोहा जिले के सहायक आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल टीम में शामिल कृष्ण गोपाल यादव, केके यादव, मनोज कुमार, कुलदीप कुमार ...