बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- बलरामपुर,संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के निबकोनी में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मीट कारोबारी की दुकान पर छापा मारा। मौके पर दुकान बंद मिली, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने फोन पर दुकानदार से वार्ता की। फोन वार्ता के बाद टीम ने मौके पर ही नोटिस चस्पा किया और दुकानदार को कड़े निर्देश दिए। दुकान खोलने से पहले विभाग में उपस्थित होकर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूरा करना होगा। बाराबंकी निवासी कारोबारी को थोक में मीट कारोबार को लेकर लाइसेंस दिया गया था,लेकिन मीट के अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण समेत अन्य मानकों को पूरा करने के बाद ही कारोबार शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। मानकों को बिना पूरा किए ही फुटकर मीट का कारोबार शुरू कर दिया गया था। इसकी भनक डीएम विपिन कुमार जैन को लगी। उन्होंन तत्काल खाद्य ...