मैनपुरी, जून 5 -- मैनपुरी से आई खाद्य विभाग की टीम ने नगर के घंटाघर पर एक ई-रिक्शा से कस्बे में सप्लाई के लिए लाया गया एक कुंतल से अधिक मावे का सैंपल भर कर उसे छोड़ दिया। टीम ने एक मिष्ठान भंडार से छैना का सैंपल भर कर अपने साथ ले गए। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि मावा आगरा-टूंडला के बीच किसी गांव से करन नामक मावा सप्लायर बस से भोगांव भेजता है। गुरुवार को अपराह्न दो बजे मैनपुरी से आई खाद्य विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घंटाघर मार्केट के निकट एक मिष्ठान भण्डार पर मावा से भरी ई-रिक्शा में लदा हुआ एक कुंतल चालीस किलो मावा पकड़ा। टीम ने ई-रिक्शा में लदे मावा को आम लोगों के सामने पांच सैंपल भरने के उपरांत ई-रिक्शा चालक डब्बू खान पुत्र जलील से जानकारी ली। रिक्शा चालक ने मावा किस-किस दुकान पर सप्लाई करना था, इसकी जानकारी लेने के बाद उसे छोड़ दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.